ज़मानत ही मिल सकती है, जज किडनी तो नहीं दे देगा: सिसोदिया से जुड़े सवाल पर रिपोर्टर से भारद्वाज
दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने 'आप' नेता मनीष सिसोदिया की ज़मानत से जुड़े एक सवाल पर रिपोर्टर से कहा है, "ज़मानत ही मिल सकती है, अब जज अपनी किडनी तो निकालके नहीं दे देगा।" रिपोर्टर ने भारद्वाज से कहा था, "बीजेपी कह रही है सिर्फ ज़मानत मिली है।" गौरतलब है, सिसोदिया 17 महीने बाद जेल से रिहा हुए हैं।