जिम में एक्सरसाइज़ करते हुए गिरा SOG जवान, हार्ट अटैक से हुई मौत
चंपावत (उत्तराखंड) जिम में एक्सरसाइज़ करते वक्त एक एसओजी के जवान की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर पड़ा जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने मौत की संभावित वजह हार्ट अटैक बताई है। हालांकि, असली वजह का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।