जिम में डॉक्टर कर रहा था एक्सरसाइज़, अचानक हार्ट अटैक आने से मुंह के बल गिरा
नौगांव (असम) में जिम में एक्सरसाइज़ करते-करते हार्ट अटैक से एक व्यक्ति की मौत होने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में दिख रहे शख्स की पहचान डॉक्टर शाहीन रहमान के रूप में हुई। डॉ. शाहीन घटना के वक्त जिम में घुटने के बल बैठ कर केबल क्रॉसओवर एक्सरसाइज़ कर रहे थे। वह अचानक मुंह के बल गिरे थे।