जामिया में प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप, गार्ड रूम के शीशे तोड़ने का आरोप; प्रशासन ने दिया नोटिस
जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में 14 दिनों से जारी छात्र आंदोलन हिंसक हो गया है। प्रशासन का आरोप है कि छात्रों ने गार्ड रूम के शीशे और गेट नंबर 4 की दीवार तोड़ीं। प्रशासन ने गुलिस्तान-ए-गालिब बिल्डिंग खाली करने का अल्टीमेटम दिया है और कार्रवाई की चेतावनी दी है। 8 नवंबर तक क्लासेस और परीक्षाएं ऑनलाइन की गईं।