जामिया में असिस्टेंट प्रोफेसर व गेस्ट फैकल्टी के पदों पर निकली भर्ती, ₹89000 होगी सैलरी
जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ने एक असिस्टेंट प्रोफेसर और गेस्ट फैकल्टी के कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 8 सितंबर 2025 तक विश्वविद्यालय के संबंधित विभाग/केंद्र में आवेदन कर सकते हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर को ₹89,435/माह और गेस्ट फैकल्टी को ₹50,000/माह का मानदेय दिया जाएगा। उम्मीदवारों का नैशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (एनईटी) पास होना भी ज़रूरी है।