जामिया मिल्लिया इस्लामिया में RSS के कार्यक्रम को लेकर हुआ हंगामा, भारी सुरक्षा बल तैनात
जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में आरएसएस के 'युवा कुंभ' के आयोजन को लेकर कई छात्रों ने मंगलवार को विरोध-प्रदर्शन किया जिसके बाद भारी सुरक्षा तैनाती की गई। जामिया में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) इकाई ने कहा कि कार्यक्रम के लिए अनुमति देना 'सीधे उकसावे' के समान है। उन्होंने कार्यक्रम के लिए मंज़ूरी वापस लेने की मांग की है।