जामिया यूनिवर्सिटी में गैर-मुस्लिम फैकल्टी और छात्रों का होता है उत्पीड़न: समिति
दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में जबरन धर्म परिवर्तन और धार्मिक भेदभाव के आरोपों को लेकर गठित हुई फैक्ट-फाइंडिंग कमिटी ने अपनी रिपोर्ट जारी कर दी है। समिति ने कथित तौर पर कहा कि यूनिवर्सिटी में गैर-मुस्लिम फैकल्टी और छात्रों के साथ भेदभाव किया जाता है और उन्हें उत्पीड़न का सामना भी करना पड़ता है।