जेमोलॉजिकल इंस्टिट्यूट का ₹4,225 करोड़ का IPO 35 गुना हुआ सब्सक्राइब
इंटरनैशनल जेमोलॉजिकल इंस्टिट्यूट (इंडिया) लिमिटेड का ₹4,225 करोड़ का आईपीओ आखिरी दिन करीब 35 गुना सब्सक्राइब हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक, आईपीओ को गैर-संस्थागत निवेशकों ने आवंटित कोटा का 26.09 गुना, संस्थागत खरीदारों ने 48.11 गुना और खुदरा निवेशकों ने 11.77 गुना सब्सक्राइब किया है। इस आईपीओ के लिए ₹397-₹417 प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा गया था।