जिमनास्ट दीपा करमाकर ने 31 साल की उम्र में लिया संन्यास

भारतीय जिमनास्ट दीपा करमाकर ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए संन्यास की घोषणा कर दी है। 31 वर्षीय दीपा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मेरे लिए यह फैसला लेना आसान नहीं था लेकिन यह सही वक्त है। मुझे वह 5-साल की दीपा याद आती है जिसे बोला गया था कि फ्लैट फीट के कारण वह कभी जिमनास्ट नहीं बन सकती है।"

Load More