जामनगर राजघराने के बारे में क्या ज्ञात है जिसके उत्तराधिकारी बनाए गए हैं अजय जडेजा?
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा गुजरात की नवानगर रियासत (अब जामनगर) के अगले जाम साहब होंगे। राजनीति और क्रिकेट के क्षेत्र में इस राजघराने की समृद्ध विरासत है। अजय के पिता दौलतसिंहजी जडेजा जामनगर लोकसभा से 3 बार सांसद रहे हैं। जाम रावल ने 1540 में नवानगर शहर की स्थापना की थी और वह नवानगर के पहले जाम साहब थे।