जियो के दो रिचार्ज प्लान में है सिर्फ ₹1 का फर्क, एक में मिलता है एक्स्ट्रा फायदा
जियो ने 2 नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं जो ₹1028 और ₹1029 में उपलब्ध हैं। दोनों प्लान में 1 सुविधा को छोड़कर बाकी सभी सुविधाएं एक ही हैं। ₹1029 वाले प्लान में एमेज़ॉन प्राइम लाइट का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है जबकि ₹1028 वाले में इसकी जगह स्विगी लाइट मिलता है। दोनों प्लान्स की वैधता 84 दिनों की है।