जियो ने ब्लैकरॉक के साथ बनाया जॉइंट वेंचर, देगी फाइनेंस एडवाइज़री सर्विस
मुकेश अंबानी की जियो फाइनेंशियल सर्विसेज़ ने ब्लैकरॉक एडवाइज़र्स सिंगापुर प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर जॉइंट वेंचर जेवी (जियो ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइज़र्स प्राइवेट लिमिटेड) बनाया है। जेवी का मुख्य काम इन्वेस्टमेंट एडवाइज़री से जुड़ी सेवाएं प्रदान करना होगा जिसे अभी नियामकीय मंज़ूरियां मिलनी बाकी हैं। जेवी के लिए कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय से 7 सितंबर को इनकॉरपोरेशन सर्टिफिकेशन मिल गया।