जियो प्लैटफॉर्म्स नवंबर की शुरुआत तक ₹37700 करोड़ का IPO लॉन्च कर सकती है: रिपोर्ट
'ईटी' के मुताबिक, जियो प्लैटफॉर्म्स अपना अनुमानित ₹37,700 करोड़ ($4 बिलियन) का IPO अक्टूबर के आखिर या नवंबर की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। यह नवरात्रि (11-20 अक्टूबर), 6 नवंबर (धनतेरस) या 8 नवंबर (दिवाली) के समय आ सकता है। अगर इतने बड़े साइज़ का IPO लॉन्च होता है तो यह भारत का अबतक का सबसे बड़ा IPO होगा।