ब्रेकअप की खबरों के बीच जिया शंकर ने करण धनक को दोबारा किया फॉलो
ब्रेकअप की अटकलों के बीच ऐक्ट्रेस जिया शंकर ने इंस्टाग्राम पर मंगेतर करण धनक को दोबारा फॉलो कर लिया है। हैलोवीन पर दोनों 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के कॉस्ट्यूम में साथ नज़र आए। इससे पहले जिया ने करण को अनफॉलो कर दिल टूटने वाला पोस्ट रीशेयर किया था। जिया और करण ने अगस्त में सगाई की थी।