ज्योति मल्होत्रा की तरह आप भी जा सकते हैं जेल, इन जगहों पर फोटो या वीडियो बनाने की ना करें गलती
रिपोर्ट्स के अनुसार, एजेंसियों का दावा है यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने कुछ संवेदनशील इलाकों को अपने वीडियो में दिखाया। दरअसल, देश में सेना के कैंप, सैन्य हवाई अड्डे, नेवी के जहाज़, न्यूक्लियर प्लांट या फिर रिसर्च सेंटर, राष्ट्रीय भवन और कई मंदिरों में फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी निषेध होती है। इन जगहों की फोटो/वीडियो लेने पर कानूनी कार्रवाई/जेल हो सकती है।