ज्योति मल्होत्रा के बाद जांच के घेरे में आई एक और यूट्यूबर, IB ने की पूछताछ
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हुई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की यूट्यूबर दोस्त प्रियंका सेनापति भी मामले में जांच घेरे में आ गई है। आईबी और ओडिशा की पुरी पुलिस ने मामले को लेकर प्रियंका से पूछताछ की है। ज्योति से प्रियंका की जान-पहचान यूट्यूब के ज़रिए हुई थी और दोनों की मुलाकात पुरी में हुई थी।