ज्योति मल्होत्रा के साथ वायरल हुई राहुल गांधी की फर्ज़ी तस्वीर
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हुई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की एक तस्वीर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ वायरल हुई है जो फर्ज़ी है। गूगल इमेज सर्च के मुताबिक, मीडिया आउटलेट्स ने 2018 में यह तस्वीर छापी थी और इसी तरह की साड़ी में रायबरेली की विधायक अदिति सिंह ने राहुल के साथ तस्वीर खिंचवाई थी।