ज्योतिरादित्य सिंधिया 'बच्चे' हैं, उनके पिता को मैं ही कांग्रेस में लाया था: दिग्विजय सिंह

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के 'दिग्विजय सिंह पहले उनके पिता को निशाना बनाते थे' बयान पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मेरा उनसे (माधवराव सिंधिया) कभी कोई विवाद नहीं रहा क्योंकि मैं ही उन्हें कांग्रेस में लाया था। ज्योतिरादित्य तो 'बच्चे' हैं।" उन्होंने कहा कि दिवंगत माधवराव सिंधिया को कांग्रेस में पूरा सम्मान मिला था।

Load More