जायसवाल व गिल के लिए रणनीति तैयार करने पर अधिक ध्यान देगी ऑस्ट्रेलिया: हेज़लवुड
ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ जॉश हेज़लवुड ने आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर कहा है कि उनकी टीम सीरीज़ के दौरान भारतीय बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल व शुभमन गिल का मुकाबला करने के लिए रणनीति तैयार करने पर अधिक ध्यान देगी। उन्होंने कहा, "हमने वर्षों तक विराट कोहली व रोहित शर्मा के खिलाफ खेला है...इसलिए हम जानते हैं कि क्या करना है।"