जॉर्जिया के हाईस्कूल में गोलीबारी की घटना में 4 लोगों की हुई मौत, 9 घायल
जॉर्जिया के अपालाची हाईस्कूल में बुधवार को हुई गोलीबारी की घटना में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि कम-से-कम 9 अन्य घायल हो गए। जॉर्जिया ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन के निदेशक क्रिस होसी ने कहा, "...संदिग्ध की पहचान स्कूल के 14 वर्षीय छात्र कोल्ट ग्रे के रूप में हुई है और उसे हिरासत में लिया गया है।"