जॉर्जिया में स्कूल में हुई गोलीबारी के मामले में 14 वर्षीय आरोपी का पिता गिरफ्तार
जॉर्जिया में एक स्कूल में 14-वर्षीय छात्र द्वारा की गई गोलीबारी की घटना में चार लोगों की मौत के बाद पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने कहा कि शख्स पर बेटे को हथियार रखने की इजाज़त देने व बेटे द्वारा किए गए कृत्य के आधार पर मुकदमा चलाया जाएगा। घटना में 9-लोग घायल हुए थे।