जॉर्जिया मेलोनी ने PM मोदी संग वीडियो किया शेयर, कहा- 'निर्णायक दौर में हैं भारत-इटली संबंध'
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने बुधवार को रोम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात और डिनर के बाद एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा, "भारत-इटली के बीच रिश्ते अब एक निर्णायक दौर में पहुंच गए हैं। हम सौहार्दपूर्ण दोस्ती से आगे बढ़कर विशेष रणनीतिक साझेदारी बन गए हैं।" प्रधानमंत्री मोदी और मेलोनी ने मशहूर कोलोसियम का भी दौरा किया।