जुलाई 2026 तक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध कराएं या बंद करें संस्थान: मदरसों से उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने उत्तराखंड अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान विधेयक 2025 के पेश करने के फैसले को मंज़ूरी दे दी है। राज्य के सभी मदरसों को अगले साल तक उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड से संबद्ध कराने को कहा गया है। राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी मदरसों को अगले साल जुलाई तक उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड से संबद्ध होने को कहा है।