जुलाई के आखिर तक कर लेंगे राष्ट्रीय पुरुष फुटबॉल टीम के कोच की नियुक्ति: एआईएफएफ
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने कहा है कि वह जुलाई के आखिर तक राष्ट्रीय पुरुष टीम के मुख्य कोच की नियुक्ति कर लेगा। एआईएफएफ के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने कहा, "हमें बड़ी संख्या में आवेदन मिले हैं और कई ख्याति प्राप्त कोचों ने भारत में दिलचस्पी दिखाई है।" एआईएफएफ ने कहा कि उसे दुनियाभर से 291 आवेदन मिले हैं।