जुलाई के पहले हफ्ते में एफपीआई ने भारतीय शेयर बाज़ार में किया ₹7,962 करोड़ का निवेश
आर्थिक मोर्चे पर मज़बूती के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जुलाई के पहले सप्ताह में भारतीय शेयर बाज़ार में ₹7,962 करोड़ का शुद्ध निवेश किया है। डिपॉज़िटरी के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष अबतक शेयरों में कुल एफपीआई निवेश ₹1.16 लाख करोड़ पर पहुंच गया है। एफपीआई ने जून में भारतीय शेयरों में ₹26,565 करोड़ का निवेश किया था।