जुलाई में कौन-सी रोज़मर्रा की चीज़ें हुईं महंगी और क्या हुआ सस्ता?

भारत में खुदरा महंगाई जुलाई में बढ़कर 4.45% हो गई जो RBI की 4% सीमा से ज़्यादा है। जुलाई में सबसे ज़्यादा सिल्वर ज्वेलरी के दाम 109.84%, अदरक के 83.62%, लहसुन के 35.36%, गोल्ड/डायमंड/प्लैटिनम ज्वेलरी के 32.98% और प्याज़ के 22.54% बढ़े। वहीं, इस दौरान आलू 16.56%, मोटर-कार और जीप 6.72%, भिंडी 5.52%, मटर 5.27% और टमाटर 4.59% सस्ते हुए।

Load More