सरकार द्वारा बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में जुलाई में थोक महंगाई दर घटकर 2.04% रही। जून 2024 में भारत की थोक महंगाई दर 16 महीने के उच्चतम स्तर 3.4% पर पहुंच गई थी और मई में यह आंकड़ा 2.61% था। जुलाई में फ्यूल ऐंड पावर सेगमेंट की महंगाई दर में इज़ाफा देखा गया।