जुलाई में भारत की बेरोज़गारी दर घटकर हुई 5.2%

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में भारत की बेरोज़गारी दर घटकर 5.2% हो गई जो जून में 5.6% थी। शहरी क्षेत्रों में 15-29 वर्ष आयुवर्ग के युवाओं की बेरोज़गारी दर जुलाई में 19% हो गई जो जून में 18.8% थी। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में यह दर जुलाई में 13.8% से घटकर 13% पर आ गई।

Load More