जुलाई में म्यूचुअल फंड्स ने कौनसे स्टॉक्स खरीदे और बेचे?
आईसीआईसीआई डायरेक्ट के मुताबिक, जुलाई में लार्जकैप म्यूचुअल फंड्स ने हिंदुस्तान जिंक, वेदांता और पीएनबी को खरीदा जबकि आईआरएफसी, एनएचपीसी और बजाज फिनसर्व को बेच दिया। मिडकैप फंड्स ने लॉयड्स मेटल्स, न्यू इन्डिया एश्योरन्स कंपनी और पतंजलि को खरीदा जबकि हुडको, ओनजीसी और हिंदुस्तान कॉपर को बेच दिया। स्मॉलकैप फंड्स ने पर्ल ग्लोबल इंडस्ट्रीज़, पिट्टी इंजीनियरिंग और पीडीएस को खरीदा।