जेल के बगीचे में धूम्रपान करते और आराम फरमाते दिखे ऐक्टर दर्शन
बेंगलुरु जेल के बगीचे में अभिनेता दर्शन के धूम्रपान करने और आराम फरमाने की तस्वीर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दर्शन 3 लोगों के साथ बैठे दिख रहे हैं जिसमें हिस्ट्रीशीटर विल्सन गार्डन नागा भी शामिल है। ऐक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा को ऑनलाइन अभद्र मेसेज भेजने पर रेणुकास्वामी की हत्या करने के मामले में दर्शन को गिरफ्तार किया गया था।