गृहमंत्री अमित शाह की रैली से पहले जालंधर में बम की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा
पंजाब के जालंधर में गृहमंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम की धमकी वाला ईमेल मिला है। ईमेल में रैली स्थल, देवी तालाब मंदिर, स्कूल और अदालत परिसर को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। पुलिस ईमेल भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है और सभी संबंधित स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।