जेल में 25 साल बिताने के बाद अपराध के वक्त नाबालिग साबित हुआ शख्स, एससी ने किया रिहा

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को हत्या के एक मामले में 25 साल जेल में बिताने के बाद एक शख्स को अपराध के समय नाबालिग साबित होने के बाद रिहा कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "अपीलकर्ता अदालतों द्वारा की गई गलती के कारण पीड़ित है।" शख्स राष्ट्रपति से क्षमादान सहित सभी कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल कर चुका है।

Load More