जेल में अंग्रेज़ी बोलता है 26/11 हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा, इंडियन टॉयलेट से है परेशान
तिहाड़ जेल में बंद 26/11 आतंकी हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा के आस-पास कई खूंखार कैदी हैं लेकिन उनमें बातचीत नहीं होती क्योंकि सभी अलग-अलग सेल में है। बकौल रिपोर्ट्स, राणा केवल अंग्रेज़ी में बात करता है, इंडियन टॉयलेट से परेशानी होने के चलते उसने वेस्टर्न टॉयलेट की मांग की है और उसे जेल की रोटी अच्छी नहीं लग रही।