जेल में कैदी से प्रेम संबंध बनाने पर कनाडा में भारतीय मूल की जेलगार्ड को मिली सज़ा
कनाडा के नॉर्थ फ्रेज़र प्री-ट्रायल सेंटर की जेलगार्ड रही भारतीय मूल की रमनदीप को 2 साल की कंडीशनल सजा सुनाई गई है। रमनदीप पर कथित रूप से एक कैदी के साथ प्रेम संबंध बनाने और उसे मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की अनुमति देने का आरोप था। रमनदीप के वकील के अनुसार, उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली है।