जेल में धूम्रपान करते ऐक्टर दर्शन की फोटो सामने आने के बाद 7 पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड

बेंगलुरु की जेल के बगीचे में कन्नड़ अभिनेता दर्शन के धूम्रपान करने और आराम फरमाने की तस्वीर सामने आने के बाद मामले में 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। कर्नाटक के मंत्री जी परमेश्वर ने कहा, "कल शाम हमारे अधिकारी जांच करने गए थे। 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। यह चूक है...इसे दोहराया नहीं जाना चाहिए।"

Load More