जेल में नहीं मिला कोई खास ट्रीटमेंट, हर हाल में जीना सीख लिया: राजपाल यादव
ऐक्टर राजपाल यादव ने फिल्म मेकर फराह खान से जेल में बिताए गए समय को लेकर बातचीत की है। फराह के 'स्टार होने की वजह से जेल में स्पेशल ट्रीटमेंट मिली?' पूछने पर राजपाल ने कहा, "नहीं, मैंने हर तरह के हालात में जीना सीख लिया है।" गौरतलब है कि राजपाल चेक बाउंस केस में जेल गए थे।