जेल में पढ़कर शख्स ने पास की BPSC परीक्षा, अब हथकड़ी लगे हाथों से लिया जॉइनिंग लेटर
गया (बिहार) में पॉक्सो एक्ट में एक मामले में जेल में बंद विपिन कुमार नामक कैदी ने सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लिया है।
कुमार ने जेल में रहकर ही बीपीएससी परीक्षा पास की थी और अब वह शिक्षक बन गए हैं। लगभग 18 महीने से जेल में बंद कुमार ने बताया कि वह 6-8 घंटे पढ़ाई किया करते थे।