जेल में फोन रखने और फोन में 90 पॉर्न वीडियो मिलने के बाद VIP से जनरल सेल में भेजा गया रेवन्ना
रेप मामले में उम्रकैद की सज़ा काट रहे पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को बेंगलुरु की सेंट्रल जेल के VIP सेक्शन से निकालकर जनरल सेल में करीब 20 अन्य कैदियों के साथ भेज दिया गया है। जेल में रेवन्ना के मोबाइल इस्तेमाल करने और कथित तौर पर फोन में 80-90 पॉर्न वीडियो मिलने के बाद यह कार्रवाई हुई है।