जेल में बंद अपराधी कोई 'गुलाम' नहीं: दिल्ली हाईकोर्ट
दिल्ली हाईकोर्ट ने रेप-हत्या से जुड़े मामले में सजायाफ्ता एक व्यक्ति की परोल अर्जी पर सुनवाई करते हुए कहा है, "कैदी को मौलिक अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता और जेल में उसके साथ 'गुलाम' जैसा व्यवहार नहीं किया जा सकता है। मामले में व्यक्ति ने 4-हफ्ते के परोल की मांग की थी जिसे हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया।