जेल में बंद कैदी ने बिहार में अपना गुप्तांग काटकर की खुदकुशी की कोशिश
भभुआ (बिहार) के मंडल कारा में बंद अभिनंदन दुबे नामक कैदी ने मंगलवार को अपना गुप्तांग काटकर खुदकुशी करने की कोशिश की। बकौल रिपोर्ट्स, अपनी पत्नी की हत्या के मामले में जेल में बंद दुबे को जेल प्रशासन ने तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे हायर सेंटर भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।