जेल में बंद पंजाब के पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर ने चुनाव लड़ने से किया इनकार
पंजाब के पूर्व मंत्री और AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने 2027 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में पट्टी की जनता के प्यार और समर्थन के लिए आभार जताया। भुल्लर मार्च 2026 से वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अधिकारी की आत्महत्या के मामले में न्यायिक हिरासत में हैं।