जेल में बंद मुस्कान रखेगी करवाचौथ का व्रत, मांगी चूड़ियां-बिंदी
मेरठ की जेल में बंद मुस्कान करवाचौथ का व्रत करेगी और उसने चूड़ियां, लाल बिंदी और श्रृंगार का सामान मांगा है। प्रशासन के मुताबिक, महिला बंदियां नियमों के तहत व्रत रख सकती हैं और पूजा कर सकती हैं। गौरतलब है, नीले ड्रम हत्याकांड मामले में मिली फांसी की सज़ा के खिलाफ मुस्कान और साहिल ने हाईकोर्ट का रुख किया है।