जेल में बंद सांसद अमृतपाल ने HC से संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने की मांगी अनुमति
जेल में बंद खलिस्तानी समर्थक और सांसद अमृतपाल सिंह ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर लोकसभा सत्र में हिस्सा लेने की अनुमति मांगी है। उन्होंने कहा है कि उन्हें संसदीय कार्यवाही से अनुपस्थित रहने के लिए मजबूर किया जा रहा है। बकौल सिंह, 60 से ज़्यादा दिनों तक अनुपस्थित रहने पर उनकी खडूर साहिब सीट खाली घोषित हो जाएगी।