जेल में बंद सांसद इंजीनियर राशिद के भाई लंगेट से लड़ेंगे जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव

आवामी इत्तेहाद पार्टी ने घोषणा की है कि उसके संस्थापक और जेल में बंद बारामूला के सांसद इंजीनियर राशिद के भाई खुर्शीद अहमद शेख लंगेट सीट से जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। खुर्शीद सरकारी शिक्षक थे और उन्होंने हाल ही में अपनी नौकरी से इस्तीफा दिया था। राशिद लगातार दो बार 2008 और 2014 में इस सीट से चुने गए थे।

Load More