जूलियट रोज़ है दुनिया का सबसे महंगा फूल, ₹130 करोड़ में बिका था
'फ्लावर ऑरा' वेबसाइट के मुताबिक, जूलियट रोज़ दुनिया का सबसे महंगा फूल है। इसे 2006 में चेल्सिया फ्लावर शो में शोकेस किया गया था जहां यह करीब ₹130 करोड़ में बिका था। इसे विकसित करने में 15-साल लगे थे। वहीं, शेनज़ेन नोंगके ऑर्किड फूल को कृषि वैज्ञानिकों ने 8-साल में विकसित किया और करीब ₹1.6 करोड़ में नीलाम किया गया।