जैल लगाने से बुरी तरह से बह रहा खून चंद सेकेंड में रुक जाएगा, अमेरिका ने दी मंज़ूरी
अमेरिका स्थित बायोटेक्नोलॉजी कंपनी क्रेसीलॉन के Traumagel (जैल) को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि विभाग ने मंज़ूरी दे दी है। यह जैल लगाने से चंद सेकेंड में बुरी तरह से बह रहा खून रुक जाएगा। यह जैल सैनिकों, सरकारी एजेंसियों और इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज़ के लिए लाभदायक होगा जो पहले से भरी हुई सिरिंज के रूप में लोगों को उपलब्ध होगा।