आज़म खान के जेल से बाहर आते ही पकड़ ले गई ED की टीम, PMLA कोर्ट में करेगी पेश
हाईकोर्ट से ज़मानत मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान शनिवार शाम रामपुर जेल से रिहा हुए, लेकिन बाहर निकलते ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया। यह कार्रवाई जौहर ट्रस्ट और जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में हुई है। उन्हें गाज़ियाबाद की PMLA अदालत में पेश किया जाएगा।