जेल से निकलते ही बदमाश ने यूपी में निकाला जुलूस व बनाई रील; फिर से हुआ गिरफ्तार
वाराणसी (यूपी) में लूट-मारपीट, दलित उत्पीड़न के केस में ज़मानत पर छूटे आरोपी आबिद शेख ने शुक्रवार रात जुलूस निकाला व नारेबाज़ी करते हुए रील बनाई। जुलूस निकालकर ट्रैफिक बाधित करने के आरोप में पुलिस ने आबिद व उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया। आबिद पर पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने का भी आरोप है लेकिन पुलिस ने इससे इनकार किया है।