जेल से बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल पहुंचे भ्रष्ट अधिकारी को जज ने गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा
कर्नाटक में एक अंडर ट्रायल सरकारी अधिकारी मोहम्मद हुसैन कथित तौर पर बिना किसी गंभीर बीमारी के अस्पताल में वीआईपी सुविधाएं लेते हुए पाए गए। ज़िला न्यायाधीश सी चंद्रशेखर के औचक निरीक्षण के दौरान मोहम्मद अस्पताल के वार्ड में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिले। उन्हें श्रीरंगपटना तालुक भूमि अभिलेख कार्यालय में कथित अनियमितताओं के मामले में गिरफ्तार किया गया था।