जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह ने बिहार के सीएम से की मुलाकात, 15 मिनट हुई बातचीत
जेल से बाहर आने के बाद पूर्व विधायक व बाहुबली अनंत सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब 15 मिनट तक बातचीत हुई है। सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव में मोकामा सीट से अपनी उम्मीदवारी का दावा किया है और फिलहाल उनकी पत्नी नीलम देवी वहां से विधायक हैं।